मेलघाट के बच्चो के साथ धोका वनरक्षक पद भरती



 मेळघाट क्षेत्र के 42 पात्र वनरक्षक भर्ती-2023 परिवारों को न्याय दिलाने की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुँची है। आज हम अमरावती से मुंबई मंत्रालय के लिए रवाना हुए हैं। वन मंत्री महोदय के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार दिनांक 14 जुलाई 2026, दोपहर 1:30 बजे मंत्रालय, मुंबई में बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में वनरक्षक सरळसेवा भर्ती-2023 के अंतर्गत माजी सैनिक प्रवर्ग के रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची के पात्र उम्मीदवारों को नियुक्ति देने के विषय पर चर्चा होगी।

हमारी एक ही मांग है—मेळघाट क्षेत्र के 42 पात्र परिवारों को न्याय मिले और सभी पात्र उम्मीदवारों को शीघ्र नियुक्ति दी जाए। आप सभी के आशीर्वाद, समर्थन और विश्वास के बल पर हम यह संघर्ष लड़ रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बैठक से सकारात्मक निर्णय निकलेगा और वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे 42 परिवारों को उनका हक मिलेगा।

No comments:

Post a Comment